CGTET 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के आंसर-की जल्द, 7.8 लाख में से 2.3 लाख उम्मीदवारों ने नहीं दिया टेस्ट

छत्तीसगढ़ CET 2022 में शामिल हुए 5.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए अनौपचारिक answer-key जल्द ही जारी करने का फैसला किया है मण्डल द्वारा CGTET 2022 आंसर-की डाउनलोड लिंक को जल्द ही इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर एक्टिव किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: SSC: सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा में 80.18 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, कानपुर-पटना के 39 केंद्रों पर एग्जाम

इसके साथ ही कैंडिडेट्स से CGTET आंसर-की 2022 पर उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, निर्धारित समय,  शुल्क और प्रमाणित साक्ष्यों के साथ उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीजी व्यापम CGTET 2022 रिजल्ट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: SBI रिक्रूटमेंट 2022: एसबीआई में 709 पदों के लिए आवेदन 20 सितंबर तक, डाटा साइंस और आइटी में निकली सरकारी नौकरी

7.8 लाख में से 2.3 लाख उम्मीदवारों ने नहीं दिया टेस्ट

सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ CET 2022 के दोनों प्रश्न-पत्रों (पेपर 1 और पेपर 2) आयोजन रविवार को दो पालियों में किया जाएगा, पेपर 1 पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और पेपर 2 दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक आयोजित किया गया.

इसे भी पढ़ें: CBSE बोर्ड एग्जाम 2023: सीबीएसई ने की घोषणा, 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

परीक्षा पूरी होने के बाद मण्डल द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक पेपर 1 के लिए 4.16 लाख (4,16,927) और पेपर 2 के लिए 3.64 लाख (3,64,038) उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था. हालांकि पेपर 1 की परीक्षा में 2.96 लाख (2,96,162) और पेपर 2 में 2.53 लाख (2,53,480) उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे इस प्रकार पेपर 1 में 1.20 लाख (1,20,765) और पेपर 2 में 1.1 लाख (1,10,558) यानि कुल 2.3 लाख उम्मीदवार अनुपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: BSEB 12th रजिस्ट्रेशन 2023: बिहार बोर्ड ने की घोषणा, इस तारीख तक भरें जायेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा फॉर्म

पेपर 1 में 71.03 फीसदी और पेपर 2 में 69.63 फीसदी छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए केंद्रों पर पेपर 1 और पेपर 2 में उपस्थित-अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या जानने के लिये यहाँ से आधिकारिक सूचना देखें, इसी के साथ हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ टीईटी 2022 के पेपर 1 से कक्षा एक से पांच तक और पेपर 2 से कक्षा छह से आठ तक अध्यापन पात्रता निर्धारित की जानी है.

इसे भी पढ़ें: SSC CGL नोटिफिकेशन 2022: CGL परीक्षा के लिए आवेदन शुरु 20,000 पदों की भर्ती, इन केंद्रीय विभागों में

Leave a Comment