SSC CGL नोटिफिकेशन 2022: CGL परीक्षा के लिए आवेदन शुरु 20,000 पदों की भर्ती, इन केंद्रीय विभागों में

अगर आप केंद्र सरकार के विभागों, मंत्रालयों, अधीन संगठनों और एजेंसियों (जैसे – NCB, CAG, NIA, CBI, IB,  ED, CS, ECI, CVC,) में गवर्नमेंट जॉब पाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बड़ी खबर है कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने इन विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों के लिए लगभग 20,000 पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन कल यानि 17 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: BSEB 12th रजिस्ट्रेशन 2023: बिहार बोर्ड ने की घोषणा, इस तारीख तक भरें जायेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा फॉर्म

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास कैंडिडेट जिनकी आयु 27/37 साल है वे एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर ऑनलाइन जाकर आवेदन कर सकते हैं इसके लिए SSC CGL नोटिफिकेशन 2022 की PDF CLICK HERE से डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे SSC CGL एप्लीकेशन फॉर्म 2022 पेज पर जा सकते हैं और अपना फॉर्म भर सकते हैं.

इसे भी पढ़े : हरियाणा CET एग्जाम बड़ी खबर : हरियाणा CET परीक्षा HSSC विभाग ने झोंकी पूरी ताकत नया नियम हुआ लागू 2022

SSC CGL एग्जाम 2022 परीक्षा में डायरेक्ट आवेदन करने के लिए https://ssc.nic.in/Registration/Home इस लिंक पर क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें: CBSE बोर्ड एग्जाम 2023

SSC CGL Notification 2022: इस साल 20,000 पदों की बंपर भर्ती 

SSC द्वारा हर साल ये परीक्षा आयोजित की जाती है CGL परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, संगठनों, एजेसियों, विभागों, आदि में हजारों ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए भर्तियाँ की जाती है.

इसे भी पढ़ें: BRA बिहार युनिवर्सिटी न्यूज: स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी

आयोग ने साल 2021 की परीक्षा के लिए 7686 वेकेंसी, साल 2020 के लिए लगभग 8000 और 2019 के लिए 8428 भर्तियाँ निकाली गई थीं, और आयोग ने SSC CGL एग्जाम 2022 में लगभग पदों पर भर्तियाँ निकाली है.

इसे भी पढ़े: आर्मी की तैयारी कैसे करे? 

SSC ने CGL 2022 नोटिफिकेशन के द्वारा भर्ती किए जाने के लिए जिन विभागों और पदों के लिए वेकेंसी निकाल गयी है उनमें से ये कुछ निम्नलिखित पद हैं-

  1. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)
  2. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)
  3. प्रवर्तन निदेशालय (ED)
  4. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG)
  5. निर्वाचन आयोग (ECI)
  6. मंत्रीमंडल सचिवालय (CS)
  7. रक्षा मंत्रालय
  8. रेल मंत्रालय
  9. विदेश मामलों के मंत्रालय
  10. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  11. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
  12. संचार मंत्रालय
  13. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA)
  14. इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB)
  15. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

इसे भी पढ़ें: न्यूक्लियर फिजिसिस्ट कैसे बनें? 

Leave a Comment